WhatsApp ने जारी किया ये तीन धमाकेदार फीचर, अब बड़ी साइज की फाइल भी कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सप्प (Whatsapp) अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर जारी करते रहता है। इस बार व्हाट्सप्प अपडेट कई अपग्रेड्स के साथ आया है। व्हाट्सप्प ने एक बार फिर तीन नए फीचर्स जारी किया है। इसमें एक ग्रुप में ज्यादा लोगों को जोड़ने और बड़ी साइज की फाइल भेजने का ऑप्शन दिया गया है।

 



 

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सप्प के अपडेटेड वर्शन में ग्रुप को दोगुना बड़ा बनाया जा सकता है। जिसके बाद अब WhatsApp के एक ग्रुप में 512 लोगों को ऐड किया जा सकेगा। बता दें अभी तक एक ग्रुप में केवल 256 लोगों को ही ऐड किया जा सकता है। एक रिपोर्ट में WhatsApp ने कहा है कि इस फीचर को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। इस वजह से अगर आपको ये फीचर अभी तक नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

अब 2GB तक की फाइल को किया जा सकता है शेयर
दूसरा जिस फीचर की बात हम कर रहे हैं वो शेयर होने वाले फाइल साइज को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही व्हाट्सप्प इस बार बड़ी साइज की फाइल भेजने का फीचर अपग्रेड किया है। Whatsapp ने बताया कि अब App के जरिये 2GB तक के फाइल साइज को शेयर किया जा सकता है। इसके अलावा ये फाइल्स फाइल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। कंपनी ने कहा कि आपको बड़े साइज का फाइल शेयर करने के लिए Wi-Fi का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

इतना ही नहीं व्हाट्सप्प के नए फीचर्स में यूजर्स को यह पता चलेगा कि किसी बड़ी फाइल को अपलोड और डाउनलोड करने में कितना समय लगेगा। इस फाइल की शेयरिंग में कितना समय लगेगा। इसके साथ ही व्हाट्सप्प ने इमोजी रिएक्शन को भी जारी किया है। इस फीचर के जरिये यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह किसी मैसेज पर तुरंत इमोजी रिएक्ट कर पाएंगे। कंपनी ने इस फीचर को मार्च में अनाउंस कर दिया था। हालांकि, इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि इसे कंपनी धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!