Dowry Murder : जांजगीर. दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति बना हैवान, केरोसीन डालकर पत्नी को जलाया, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के हरदी गांव में पत्नी पर केरोसीन डालकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 24 अप्रेल 2022 को घटना हुई थी. शादी के बाद महिला को दहेज में बाइक लाने को लेकर पति महेश लहरे के द्वारा झगड़ा किया जाता था और पत्नी से मारपीट करता था. 24 अप्रेल को विवाद करते हुए पति ने पत्नी पर केरोसीन डालकर आग लगा दी, इससे पत्नी गम्भीर रूप से झुलस गई और रायपुर में मौत के बाद उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष घटना की जानकारी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 304 बी के तहत जुर्म दर्ज किया था और आज आरोपी पति महेश लहरे को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!