Janjgir : चोरी की नीयत से घुसे दो नकाबपोशों ने की मारपीट, खिड़की को भी काट रहे थे, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के मसनिया कला गांव के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.



सूरज महिलांगे ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में सो रहा था. उसी दौरान घर के पीछे से कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी.

सूरज महिलांगे ने बाहर निकलकर देखा तो 2 व्यक्ति घर की खिड़की को काट रहे थे. सूरज महिलांगे काटने से मना किया तो मारपीट करने लगे और घर के अंदर रखी पेटी को उठा कर ले गए.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

सूरज महिलांगे ने पुलिस को आगे बताया कि उस पेटी में नगदी रकम और सोने चांदी के जेवर थे, जिसे चोरी कर ली गई है.
गौरतलब है कि सूरज महिलांगे से मारपीट कर चोरी करने वाले दोनों आरोपी नकाबपोश थे. पुलिस दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!