भर भराकर गिरी नमक फैक्ट्री की दीवार, दबकर 12 मजदूरों की मौत, 8 लोगों पर दर्ज हुआ मामला. जानिए कहा का है मामला

मोरबी: Labour dies due to collapse wall  गुजरात के मोरबी जिले के हलवद में नमक की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग करने वाली एक कंपनी के परिसर में 18 मई को दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कंपनी के तीन मालिकों समेत आठ व्यक्तियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

 



 

Labour dies due to collapse wall  एक अधिकारी ने बताया कि इन आठ आरोपियों में से पांच फैक्टरी के सुपरवाइजर हैं। सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और बाल श्रम कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है क्योंकि मृतकों में से दो नाबालिग थे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

हलवद पुलिस थाने के निरीक्षक के. जे. माथुकिया ने कहा, “हमने बृहस्पतिवार को आठ व्यक्तियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की जिसमें सागर केम फूड इंडस्ट्रीज के तीन पार्टनर शामिल हैं। प्राथमिकी में नामजद पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।”

निरीक्षक ने इसका खुलासा नहीं किया कि आरोपियों में से किसको हिरासत में लिया गया। फैक्टरी में 18 मई को नमक के बैग पैक करते समय कम से कम 11 मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई थी जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन साल का एक बच्चा शामिल था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!