Janjgir : “तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार” अभियान के लिए जिला एवं विधानसभा वार समिति गठित, जानिए… समिति में किन नेताओं मिली जगह…

जांजगीर चांपा. जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के महत्वपूर्ण अभियान “तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार” संचालित करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी के आदेश एवं सहमति से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह द्वारा अभियान के लिए जिला एवं विधानसभा वार कार्यक्रम के संचालन हेतु समितियों का गठन किया गया है। इस अभियान के संयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ही होंगे।



उक्ताशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने बताया कि जिला स्तरीय समिति में मोतीलाल देवांगन, चैनसिंह सामले, चुन्नीलाल साहू, श्रीमती सरोजा मनहरण राठौर, श्रीमती यनिता चंद्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, गुलजार सिंह, अनिल चंद्रा के साथ समस्त मंडल, निगम के अध्यक्ष, सदस्य समिति में विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य के रूप में मार्गदर्शन देंगे। विधानसभा वार समितियों में विधानसभा जांजगीर चांपा दिनेश शर्मा, रवि पाण्डेय, रमेश पैगवार, राधेलाल थवाईत, विधानसभा अकलतरा में वाहिद खान, उत्तम पाटले, प्रशांत शर्मा, नवल सिंह, विधानसभा पामगढ़ में रवि भारद्वाज, श्रीमती शेशराज हरबंश, गोरेलाल बर्मन, मनोज खरे, घासीराम चौहान, विधानसभा जैजैपुर टेकचंद चंद्रा, अमर सिंह बनाफर, बलराम चंद्रा, बालेश्वर साहू समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकाशवाणी ने किसान स्कूल बहेराडीह की टीम का किया सम्मान, कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया रेडियो किसान दिवस, तीन जिले के प्रगतिशील किसान हुए शामिल

विधानसभा स्तरीय समिति में विधानसभा अंर्तगत समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के जिला पंचायत सदस्य गण पदेन सदस्य होंगे एवम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यक्रम का संचालन करेंगे। विधानसभा सक्ती और चंद्रपुर में कांग्रेस विधायक गण के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित होगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

अभियान का उद्देश्य –

तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार अभियान, छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, निर्णयों और हितग्राही मूलक योजनाओं को घर घर पहुंचाना तथा जनता से जुड़े मुद्दों से संबंधित आवेदन, विभागीय प्रकरणों में संगठन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मदद पंहुचाने संबंधी दस्तावेज एकत्र कर प्रकरण के निराकरण संबंधी पहल करना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान में विधानसभा, ब्लॉक स्तर के नेताओं से लेकर जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!