Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गर्भपात भी कराया था, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, जब वह 11 वीं पढ़ रही थी, तब फगुरम के युवक क्षत्रपाल ने शादी का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की का गर्भपात भी कराया था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में बने ब्रिज को प्रशासन ने JCB से तोड़ा, विधायक और मोहल्लेवासियों ने उठाए सवाल, कहा, 'शहर में जगह-जगह नहर में बने ब्रिज, तब कहां थे अफसर', केवल एक जगह कार्रवाई किए जाने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश, अफसरों पर मनमानी करने का आरोप...

मामले में 17 मई को रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया था. बाद में, बयान के आधार पर गर्भपात कराने की धारा 315 भी जोड़ी गई. मामले में पुलिस ने आज आरोपी क्षत्रपाल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : वित्तीय अनियमितता पर महिला सरपंच पर कार्रवाई, धारा 40 के तहत हटाई गई सरपंच, पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई के निर्देश, पामगढ़ क्षेत्र का मामला...
error: Content is protected !!