इस दिन होगी NEET की परीक्षा, इतने लाख उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन..

नयी दिल्ली : मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिये इस वर्ष पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों की संख्या 18 लाख को पार कर गई है। यहां संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 2.5 लाख ज्यादा है।

 



आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, नीट के लिये इस वर्ष पंजीकरण कराने वाले 18.72 लाख उम्मीदवारों में से 10.64 लाख से अधिक लड़कियां हैं, जबकि 8.07 लाख लड़के हैं ।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा 17 जुलाई को निर्धारित है जो 13 भाषाओं में होगी । इस वर्ष पंजीकरण कराने वालों में 771 विदेशी, 910 अनिवासी भारतीय और 647 ओसीआई कार्ड धारक शामिल हैंइस । सबसे अधिक छात्रों ने अंग्रेजी को परीक्षा के माध्यम के रूप में चुना है । इसके बाद छात्रों ने हिन्दी और फिर तमिल को परीक्षा के माध्यम के रूप में चुना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पिछले वर्ष नीट स्नातक परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित हुई थी और इसमें पंजीकरण कराने वाले 95 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे । पिछली परीक्षा में 16.14 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे । इसका आयोजन 3,858 केंद्रों पर हुआ था । इसमें करीब 8.70 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए थे ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!