PM Kisan: 11वीं क‍िस्‍त पर बड़ा अपडेट, आपका जानना जरूरी. अपात्रों से वसूली का प्रोसेस भी शुरू प्रधानमंत्री क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि.. पढ़िए

PM Kisan Nidhi : प्रधानमंत्री क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi) की क‍िस्‍त का 12 करोड़ से ज्‍यादा क‍िसान इंतजार कर रहे हैं. यह क‍िस्‍त अप्रैल से जुलाई के बीच में क‍िसानों के खाते में आनी है. प‍िछले द‍िनों केंद्रीय कृष‍ि मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान 11वीं क‍िस्‍त जारी होने के बारे में बताया. हालांक‍ि दूसरी तरफ यह भी खबर है क‍ि 31 तारीख से पहले ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के खाते में पैसे नहीं आएंगे.

 



 

 

जगह की जानकारी भी आई सामने
आपको बता दें 11वीं क‍िस्‍त की तारीख कंफर्म होने के बाद अब जगह की भी जानकारी आ गई है. पीएम मोदी 11वीं क‍िस्‍त को 31 मई को शिमला से 12 करोड़ किसानों के ल‍िए किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे. यह न‍िध‍ि सीधे क‍िसानों के खाते में भेजी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

क‍िसानों को र‍िकवरी का नोट‍िस भेजा गया
पात्रों के नामों की ल‍िस्‍ट तैयार होने के साथ ही दूसरी तरफ अपात्र क‍िसानों से वसूली और लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया भी चल रही है. इसके ल‍िए देशभर कई ज‍िलों में ऐसे क‍िसानों को र‍िकवरी का नोट‍िस भेजा गया है, जो इस योजना के पात्र नहीं है. साथ ही ऐसे क‍िसानों का नाम ल‍िस्‍ट से भी काटा जा रहा है. आपको बता दें जांच में पाया गया क‍ि इनकम टैक्‍स भरने वाले लोग भी केंद्र सरकार की पीएम क‍िसान योजना का लाभ उठा रहे थे.

 

सालाना म‍िलते हैं 6 हजार रुपये
केंद्र सरकार की इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये तीन क‍िस्‍तों में द‍िए जाते हैं. अब इस साल की पहली क‍िस्‍त 31 मई को आने वाली है. यद‍ि आप आपने अभी तक भी ल‍िस्‍ट में अपना नाम चेक‍ नहीं क‍िया है तो अब कर लीज‍िए. अपना नाम आप घर बैठे-बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

ऐसे चेक करें किस्त के पैसे आएंगे या नहीं
सबसे पहले पीएम क‍िसान योजना की आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जाएं.
अब ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में द‍िए गए Beneficiary List वाले ऑप्‍शन पर क्‍ल‍िक करें.
यहां क्‍ल‍िक करने पर खुलने वाले वेबपेज पर आपसे प्रदेश, जिला, सब जिला, ब्‍लॉक और गांव की जानकारी मांगी जाएगी.
सभी जानकारी सही भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें.
यहां आपके सामने एक ल‍िस्‍ट होगी, इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं.
यद‍ि आपका नाम ल‍िस्‍ट में है तो आपके खाते में पीएम क‍िसान न‍िध‍ि के 2000 रुपये आएंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!