Janjgir Arrest Big News : प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, गाजियाबाद से हुई आरोपी डायरेक्टर की गिरफ्तारी, मामले में अन्य 3 डायरेक्टर समेत 8 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के फरार आरोपी डायरेक्टर अमित सरकार को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. मामले में अन्य 3 डायरेक्टर समेत 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, साल 2015 में एफआईआर दर्ज हुई थी, तब आरोपी फरार थे. हफ्ते भर पहले फरार अन्य 3 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद आज कोलकाता के आरोपी डायरेक्टर अमित सरकार को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दरअसल, पेंड्री गांव के महेंद्र ने थाने में रकम दोगुना का करने का झांसा देकर प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड चिटफंड ठगी करने की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी फरार थे. प्रकरण में अब तक 9 आरोपी को गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे, भेजे गए जेल...
error: Content is protected !!