Janjgir Dahej Pratadna : दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, सास एवं ससुर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र में दहेज की मांग करने वाले आरोपी पति, सास एवं ससुर के खिलाफ मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भोथीडीह गांव निवासी छविलाल साहू से उसकी शादी हुई थी. शादी के तीन साल बाद से ही पति, सास एवं ससुर के द्वारा दहेज में बाइक एवं दो लाख रुपये नहीं लाये बोलकर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ित किया जाता था. मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति छबिलाल साहू, सास सुमित्रा बाई साहू एवं ससुर सीताराम साहू को घर से गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!