Sakti News : लंबित मुआवजे का हुआ भुगतान, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, कलेक्टर के निर्देश पर सक्ती एसडीएम ने किसानों को सौंपे चेक

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती विकासखंड के अंतर्गत कर्रापाली में नहर निर्माण के दौरान भूमिअधिग्रहण के पश्चात मुआवजे के लिए राह देख रहे ग्राम जोंगरा के 3 किसान परिवारों के संबंध में जब कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला को जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल सक्ती एसडीएम रेना जमील को इस प्रकरण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए.

 



आखिरकार एसडीएम रेना जमील ने इस प्रकरण में संवेदनशीलता दिखाते हुए न सिर्फ आवश्यक दस्तावेजों को एकत्र कराया, अपितु अपने कार्यालय से कर्मचारियों को भेजकर प्रभावित किसानों को एसडीएम कार्यालय बुलाकर लंबित मुआवजे का भुगतान कर दिया। भूमि अधिग्रहण के पश्चात लम्बित राशि मिलने से किसानों के चेहरे पर राहत के साथ खुशियों की मुस्कान झलक रही थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

सक्ती विकासखंड के ग्राम जोंगरा निवासी किसान धनेश्वर सिंह,अश्वनी कुमार और परदेशी राम के परिवार कर्रापाली में भूमिअधिग्रहण से प्रभावित थे। इनकी जमीन नहर निर्माण में चले जाने के बाद कुछ त्रुटियों की वजह से मुआवजा राशि भी नहीं मिल पाया था। कलेक्टर द्वारा जिले में भूमि अधिग्रहण संबंधित सभी लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

Related posts:

error: Content is protected !!