Janjgir Thief : सूने घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी की, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा क्षेत्र के चरणनगर के सूने घर में घुसकर चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ipc की धारा 380, 457 के तहत जुर्म किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



हिमांचल प्रसाद सेवायक ने पुलिस को बताया है कि वे लोग घर में ताला लगाकर मुरलीडीह गांव गए हुए थे. जब वहां से आए तब देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा और अंदर जाकर देखने पर आलमारी टूटी मिली और आलमारी में रखे 4 हजार रुपए, जेवर, खेत की पर्ची, अंकसूची, आधार कार्ड और स्मार्ट कार्ड को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए हैं. अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Child Death : सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!