Janjgir Action : सड़क किनारे अवैध रूप से भंडारित 22 टन कोयला जब्त, खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के कटरा गांव में कोरबा रोड पर सड़क किनारे 2 सौ मीटर तक अवैध रूप से कोयला डंप किया गया था. शिकायत के बाद कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 22 टन कोयला को जब्त किया है.

 



सड़क किनारे अवैध रूप से कोयला को भंडारित किया गया था. फिलहाल, किसने कोयला का अवैध भंडारण सड़क किनारे किया था, इसका पता नहीं चल सका है. इस तरह खनिज विभाग की टीम खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर अवैध रूप से डंप कोयला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

खनिज विभाग के इंस्पेक्टर आदित्य मानकर का कहना है कि सड़क किनारे अवैध कोयला भंडारित करने की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई है और मामले में प्रकरण बनाकर 22 टन कोयला को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!