Janjgir BigNews : जिला जेल के विचाराधीन बंदी की हुई मौत, डेढ़ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में था जेल में

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला जेल के विचाराधीन बंदी के मौत हो गई है. प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की वजह से मौत होने की आशंका जाहिर की जाहर है. बीती रात बंदी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला हॉस्पिटल लेजाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मृतक 25 मई से डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आारोप में जेल में था. उसे पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

 



मिली जानकारी के अनुसार,. बंदी राम शरण यादव उम्र 65 की मौत, जिला जेल में हृदय गति रूकने से हो गई है. वह हार्ट का पुराना मरीज था। रामशरण यादव को डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले मेें पामगढ़ पुलिस ने 25 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

25 मई को बंदी रामशरण यादव, अपने पड़ोस में रहने वाली डेढ़ साल की बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था. बच्ची भी उसे पहचानती थी तो साथ में चली गई. आरोपी ने बच्ची को बिस्किट का लालच दिया और मकान की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजन उसे तलाश करने लगे. आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि राम शरण उसे लेकर गया है, तभी राम शरण वापस बच्ची को लेकर पहुंचा और घर के बाहर छोड़ दिया. परिजन ने देखा तो बच्ची काफी रो रही थी और खून बह रहा था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!