Janjgir Fraud Arrest : समूह की महिलाओं से 10 लाख रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी में राशि जमा नहीं करने वाला आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, चन्द्रपुर पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चन्द्रपुर पुलिस ने समूह की महिलाओं से 10 लाख की ठगी करने वाले फाइनेंस कंपनी के आरोपी कर्मचारी ललित सिदार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी कर्मचारी ने महिलाओं से रकम लेकर फाइनेंस कंपनी में राशि जमा नहीं की थी और फाइनेंस कंपनी से जब नोटिस मिला, तब कर्मचारी द्वारा 10 लाख रुपये गबन करने का खुलासा हुआ. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

दरअसल, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी की चन्द्रपुर शाखा में महासमुंद जिले के सराईपाली निवासी ललित सिदार कार्यरत था. इस दौरान ललित सिदार और एक अन्य कर्मचारी ने महिला समूहों से 10 लाख रुपये कलेक्शन किया, लेकिन कम्पनी में रकम को जमा नहीं किया. इस मामले के खुलासे के बाद फाइनेंस कम्पनी के मैनेजर रूपेश साहू ने चन्द्रपुर थाने में 10 लाख रुपये गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी ललित सिदार को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!