Janjgir Big News : बिक रहा था ब्रांडेड कंपनी का नकली इंजन ऑयल, 2 दुकान संचालक गिरफ्तार, कम्पनी के अफसर की शिकायत पर पुलिस ने धरदबोचा

जांजगीर-चाम्पा. दो दुकान संचालक को नकली केस्ट्रॉल ऑयल बेचने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों से 26 नग नकली केस्ट्रॉल ऑयल को जब्त किया है. यह पूरा मामला नैला चौकी क्षेत्र का है.

 



नैला उपथाना प्रभारी रीना कुजूर ने बताया कि क्रेस्ट्राल आयल कंपनी के एक्जिकिटिव मैनेजर दिलीप कुमार ने लिखित आवेदन पेश किया था कि नैला क्षेत्र के व्यापारी अधिक मुनाफा के लिए क्रेस्ट्राल कंपनी के ऑयल की नकली ऑयल बेच रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

नैला पुलिस ने आवेदन के आधार पर छापेमार कार्रवाई की और नैला के सुनील ऑटोमोबाइल दुकान के संचालक आशीष अग्रवाल से 20 नग नकली केस्ट्रॉल ऑयल और मकर ऑटो मोबाइल दुकान के संचालक मातूराम सुल्तानिया से 6 नग नकली केस्ट्रॉल ऑयल को जब्त किया है.

आरोपी आशीष अग्रवाल और मातूराम सुल्तानिया के खिलाफ कॉपीराईट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!