JanjgirChampa News : भोजपुर चाम्पा में आदतन बदमाश की हत्या का मामला, फिर 1 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1 आरोपी अब भी हैं फरार, अब तक…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने आदतन बदमाश की हत्या के मामले में फरार 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में 2 नाबालिग, 2 महिला समेत 11 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, वहीं मामले के 1 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मामले में कुल 13 आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज है.

 



चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि 13 जुलाई की रात में हत्या की वारदात हुई थी. भोजपुर में आदतन बदमाश डब्बू की धारदार हथियार, डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद पुलिस ने 2 नाबालिग, 2 महिला समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले के आरोपी मन्नू मिरी गिरफ्तारी के डर से उड़ीसा चला गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

आरोपी को उसके घर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चांपा पुलिस द्वारा उसके घर में दबिश देकर मन्नू मिरी गिरफ्तार किया है, वहीं प्रकरण के 1 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश चाम्पा पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!