‘अनुपमा’ सीरियल में ये मेन किरदार छोड़ सकता है शो? नाम जानकर उड़ेंगे होश. पढ़िए….

‘अनुपमा’ (Anupama) सीरियल में इन दिनों छोटी अनु के आने के बाद सीरियल में और भी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक तरफ शाह परिवार छोटी अनु को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ पाखी के लव अफेयर ने परिवार की नाक में दम कर दिया है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो का एक और मुख्य किरदार सीरियल को अलविदा कह सकता है. इस खबर का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से किया जा रहा है. जिस किरदार का नाम सामने आ रहा है उसे जाने के बाद इतना तो जरूर है कि इसकी टीआरपी को तगड़ा झटका लग सकता है.

 



 

 

स्क्रीन स्पेस किया जा रहा कम

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये किरदार कौन है? दरअसल, ये किरदार कोई और नहीं बल्कि आपके फेवरेट अनुज कपाड़िया है. बीते कुछ दिनों से अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) का शो में स्क्रीन स्पेस काफी कम किया गया है जिस वजह से अनुज यानी कि गौरव खन्ना के शो को छोड़ने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

फैंस को है शक

गौरव खन्ना का शो में स्क्रीन स्पेस कम किए जाने के बाद से दर्शकों के मन में अनुज (Gaurav Khanna) का किरदार छोटा करने या फिर अनुज के शो छोड़ने की अटकलों को हवा मिल रही है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी फैंस कई तरह के दावे कर रहे हैं.

 

एक फैन ने लिखा- ‘कई लोगों ने अनुपमा सिर्फ अनुज कपाड़िया के किरदार के आने के बाद देखना शुरू किया था. लेकिन मेकर्स ने अनुज का किरदार डेंजर जोन में ला दिया है. अनुज ही उम्मीद है.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

दूसरे फैन ने दावा किया कि ‘हो सकता है कि अनुज यानी कि गौरव खन्ना को कोई और शो मिल गया हो और वो शो को छोड़ना चाहते हो. लेकिन आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा.’

 

तीसरे यूजर ने लिखा- ‘जिंदगी में वैसे ही बहुत सारी तकलीफें है. ऐसे में हम लोग अनुपमा में अनुज कपाड़िया को देखकर थोड़ी उम्मीद बंधी रहती है. तो आप क्यों अनुज कपाड़िया के किरदार को शो में मारना चाहते हैं.’

 

 

दो लोग पहले भी छोड़ चुके है शो

‘अनुपमा’ सीरियल से पहले ही दो लोग किनारा कर चुके हैं. इनमें नंदिनी का रोल निभाने वाली अनघा भोसले और दूसरे अनेरी यानी मुक्कू है. ये दोनों ही इस शो को अलविदा कह चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!