Janjgir Big News : ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई है. सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. यह घटना अकलतरा रेलवे स्टेशन के लटिया के पास हुई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के रहने वाले 50 वर्षीय रेलकर्मी जुगनू सिंह ठाकुर, अकलतरा स्टेशन से उतरकर ड्यूटी करने लटिया की ओर पैदल जा रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रैक पर उसकी लाश मिली है. सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!