Smartphone Tips: बार-बार नहीं पड़ेगी स्मार्टफोन को चार्ज करने की जरूरत, घंटों तक कर पाएंगे इस्तेमाल

अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद जल्दी ही डिस्चार्ज हो जाती है तो जाहिर सी बात है आपको काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि आप दफ्तर में हो सकते हैं या फिर किसी जरूरी काम से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में अगर स्मार्टफोन की बैटरी डिस्चार्ज हो जाए तो कई बार आपके पास चार्जर भी नहीं होता है. ऐसे में आपको अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना हो या फिर किसी करीबी को कॉल करनी हो तो ऐसा नहीं किया जा सकता है. अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं और बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो आज हम आपको उसके लिए बेहद ही आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी बदौलत आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ अच्छी हो जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग एक बार कंपनी वाला चार्जर खराब हो जाने के बाद फिर मार्केट से सस्ता चार्जर ले आते हैं या फिर किसी के भी चार्जर से अपना स्मार्टफोन चार्ज कर लेते हैं हालांकि ऐसा करना नहीं चाहिए क्योंकि ओरिजिनल चार्जर से स्मार्ट फोन की चार्जिंग परफेक्ट तरीके से होती है और इससे बैटरी की हेल्थ भी अच्छी रहती है लेकिन आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उससे बैटरी लाइफ प्रभावित होती है साथ ही साथ चार्जिंग भी ज्यादा समय तक नहीं चलती है. अगर आप चाहते हैं आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक चले तो हमेशा ओरिजिनल कंपनी चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

स्टोरेज रखे फ्री

अगर आप अपने स्मार्टफोन की स्टोरेज को कभी खाली नहीं करते हैं और हमेशा यह भरी ही रहती है तो ऐसा करने से प्रोसेसर पर दबाव काफी बढ़ जाता है. अगर आप लगातार ऐसा करते है तो बैटरी की लाइफ कम होने लगती है साथ ही इसमें खराबी भी आ सकती है. आपको हमेशा स्टोरेज को खाली रखना चाहिए ये तरीका हमेशा काम आता है. इससे बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!