लोगों के Credit Card से बिना OTP  निकल रहे पैसे, हो जाएं सावधान, जानें ये जरूरी बात.

नई दिल्ली: Credit Card का इस्तेमाल समय के साथ तेजी से बढ़ने लगा है। लोग अब क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे कई वजहें हैं। एक मुख्य कारण है कि क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के बाद आपको उसकी पेमेंट बाद में करनी होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि क्रेडिट कार्ड को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जो किसी को भी डरा सकती है। तो चलिये उस रिपोर्ट के बारे में चर्चा करते हैं।

 



 

 

डिजिटल पेमेंट कंपनी Wiseasy के साथ ऐसा हुआ है कि कंपनी का डाटा तक लीक होने की नौबत आ गई है। जब भी आप पेमेंट करने के लिए पिन दर्ज करते हो तो उसकी जानकारी पेमेंट कंपनी के पास भी होती है। लेकिन इसे काफी गोपनीय रखा जाता है। हैकर्स के हाथ अब कंपनी का डैशबोर्ड का एक्सेस लग गया है। यहां कस्टमर्स के अलावा कंपनी के स्टाफ की कई जानकारी सेव थी। डैशबोर्ड को एक्सेस करने वाले पासवर्ड को डार्कवेब पर पाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

 

अब कंपनी को इस बात की चिंता है कि इससे कस्टमर्स की कई अन्य जानकारियां भी लीक न हो जाएं। इससे कंपनी को काफी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल ऐसा होने की संभावना कम है, लेकिन लगातार इस पर काम किया जा रहा है। अब क्योंकि WiFi Credit Card का चलन भी ज्यादा हो गया है। इसमें आपको कार्ड मशीन में पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है। सिर्फ मशीन के पास कार्ड लाते ही पेमेंट हो जाती है।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

 

 

अगर आप चाहें तो इस ऑप्शन क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि पिन दर्ज नहीं होने की स्थिति में कंपनी के पास कोई भी डाटा नहीं जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपको कई सुरक्षित चीजों का ध्यान रखना हो। क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड को लेकर कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही ऐसा कोई पहली बार नहीं हो रहा है जब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है। टेक्नोलॉजी में बढ़ोत्तरी के साथ एक रिपोर्ट्स कई यूजर्स को डरा सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!