Janjgir Suicide : पेड़ पर अधेड़ ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में पेड़ पर अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले में पुलिस जांच कर रही है.पुलिस के मुताबिक, पिपरसत्ती गांव के 48 वर्षीय सन्तोष बरगाह की लाश सुबह पेड़ पर लटकी हुई मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की. फिर शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस का कहना है कि अधेड़ ने खुदकुशी क्यों की, फिलहाल यह अज्ञात है और मामले में परिजन का बयान लेकर जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!