Janjgir Arrest : 12 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने एक आरोपी को महुआ शराब बेचने के जुर्म में डेरागढ़ गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उससे 12 लीटर महुआ शराब को भी जब्त किया है.

 



बाराद्वार थाने के टीआई राजेश पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देरागढ़ गांव में दबिश दी थी. इस दौरान देरागढ़ के रहने वाले आरोपी संतोष भैना उर्फ लोधु से पुलिस ने 12 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. इसी तरह नगरदा पुलिस ने दो मामलों में 13.5 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.
पुलिस अफसरों का कहना है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!