Janjgir News : 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, एक बाईक भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



मालखरौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स पोता जमगहन नहर के रास्ते महुआ शराब की बिक्री हेतु रवाना हुआ है.

जिसके बाद मौके पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी शख्स को पकड़ा और उसके पास से 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. साथ ही, परिवहन में उपयोग की हुई बाईक को भी जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम कृष्णा कुमार कुर्रे निवासी जमगहन बताया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

पुलिस ने आरोपी कृष्णा कुमार कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!