Janjgir Big Breaking : युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 21 अगस्त की सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ मिली थी लाश, वारदात की वजह ये थी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना के भिलौनी गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने खुलासा कर बताया है कि आरोपी गौतम साहू की पत्नी से युवक का अवैध सम्बन्ध था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था.

 



पुलिस ने बताया कि युवक सन्तू यादव का गौतम साहू की पत्नी से अवैध सम्बन्ध था. इस बात को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था और गौतम ने सन्तू की पिटाई की थी. इस बीच 20-21 अगस्त की रात गौतम साहू ने सन्तू पर घर जाते वक्त सड़क पर हमला किया और डंडे से इतना पीटा कि सन्तू की मौके पर ही मौत हो गई. 21 अगस्त की सुबह सन्तू यादव की लाश मिली, जिसके बाद जांच शुरू हुई और अब पुलिस ने आरोपी गौतम साहू को गिरफ़्तार कर लिया था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

शुरू में घटना को पामगढ़ पुलिस ने हल्के में लिया था
भिलौनी में शख्स की रक्तरंजित लाश मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस ने इस मामले को बहुत हल्के में लिया था, लेकिन जब उच्चाधिकारियों को मर्डर जैसी गम्भीर वारदात होने की संभावना की जानकारी दी गई, उसके बाद पुलिस हरकत में आई. घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी ने 2 आरक्षकों को भेज दिया था, बाद में जब उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया, तब थाना प्रभारी आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे और एफएसएल को सूचना दी थी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!