Janjgir Arrest Jail : महिला सरपंच से अभद्र व्यवहार करने वाला उपसरपंच गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महिला सरपंच से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी उपसरपंच को गिरफ्तार किया है.

 



बुंदेला गांव की सरपंच कांति देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उपसरपंच अंजनी कुमार श्रीवास के द्वारा गोठान में पैरा संग्रह की बात को लेकर जाति सूचक गाली दी गई है.

सरपंच कांति देवी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी उपसरपंच के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एसटी/एससी एक्ट 3(2)(5क) के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

घटना के बाद से आरोपी उपसरपंच अंजनी कुमार श्रीवास फरार था, जिसके बाद पुलिस को आरोपी उपसरपंच अंजनी कुमार श्रीवास के घर में होने की सूचना मिली.

पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी उपसरपंच अंजनी कुमार श्रीवास को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने आदेश जारी किया...
error: Content is protected !!