JanjgirChampa Arrest : नाबालिग बालिका का अपहरण कर नशे की दवा पिलाकर बिक्री करने वाले फरार आरोपी महिला को बैंगलोर से पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य 3 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, कुछ आरोपी की तलाश जारी

जांजगीर-चाम्पा. नाबालिग बालिका का अपहरण कर नशे की दवा पिलाकर बिक्री करने वाले आरोपी महिला को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के 3 आरोपियों की एक दिन पहले ही गिरफ्तारी हुई थी और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2021 को चांपा थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था. लड़की अपनी सहेली के साथ बिलासपुर गई थी, वहां मथुरा के रहने वाले हैं हेम कुमार भार्गव ने शादी का प्रलोभन दिया और साथ ले गया था. इस बीच मंजू तिवारी ने नाबालिग लड़की को हेम कुमार भार्गव, हरीश भार्गव, राजू भार्गव और राम बाबू के पास 80 हजार रुपए में बेच दिया है. फिर पीड़िता को नशे का टेबलेट खिलाकर मथुरा ले गए, जहां आरोपियों ने नाबालिग लड़की से नशे का टेबलेट खिलाकर बार बार दुष्कर्म किया. प्रकरण के 3 आरोपियों को पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

इधर, चांपा पुलिस की टीम बैंगलोर गई थी और फरार आरोपी मंजू तिवारी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!