Janjgir Bike Thief : घर के बाहर में खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी हसौद पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में मोची का काम करने वाले व्यक्ति की बाइक चोरी करने वाले अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



हसौद पुलिस ने बताया कि देवरघटा गांव के रुमेश आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AV 9104 में कैथा गांव में मोची का काम करने अजय खूंटे के घर गया हुआ था, वहां बाइक को घर के बाहर रोड में खड़ी करके घर अंदर काम कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : छग राज्य विद्युत मंडल एवं विद्युत कंपनियों में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक आंदोलन किया...

करीब आधा घण्टा बाद वापस आने पर वहां पर बाइक नहीं थी. आसपास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : CM विष्णुदेव साय का 22 जून को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...
error: Content is protected !!