Hair Care Tips: बालों की हर समस्या का एक ही समाधान- गुड़हल का फूल, जानें कैसे करना है इस्तेमाल..

Gudhal Flower Benefits: घने, लंबे और मजबूत बाल किसे नहीं चाहिए होते. आज की लाइफस्टाइल (Lifestyle) में लड़के हो या लड़कियां, बालों की समस्या से हर कोई परेशान है. केमिकल और धूल-मिट्टी की वजह से बाल बेजान होते जा रहे हैं. बालों की समस्या को दूर करने के लिए आपको एक बार देसी नुस्खे भी आजमाने चाहिए.

 



 

 

 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुड़हल के फूल के वो फायदे (Hibiscus Flower Benefits) जो शायद ही आप जानते होंगे. यह एक ऐसा फूल है, जो आपके बालों की सेहत को सुधार सकता है. इसके इस्तेमाल से बालों की चमक वापस आती है, बाल झड़ना कम हो जाते हैं और उनकी मजबूती भी बनी रहती है. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका…

 

 

गुड़हल के फूल से चमकदार होंगे बाल

अगर आपके बालों की चमक कम हो गई है या इसकी नमी खो गई है तो आप गुड़हल के फूल से इनमें जान डाल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल की पंखुड़ियां लें और उसे अच्छी तरह से पीस लें. फिर इस पेस्ट को एलोवेरा जेल में अच्छी तरह से मिला लें. अब बालों की जड़ों से सिरे तक इसे लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. करीब एक घंटे तक ऐसा रहने दें और फिर इसे धो लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बाल खूबसूरत और चमकदार बन जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

 

 

शैंपू की बजाय गुड़हल से धोएं बाल

बाल टूट रहे या झड़ रहे हैं तो आप शैंपू अवॉयड करें और अपने बालों को गुड़हल से धोएं. सबसे पहले गुड़हल के फूल को सुखा लें और उसका पाउडर बना लें. अब इस पाउडर में बेसन मिलाकर उसे बालों पर लगाएं और फिर बालों को धो लें. ऐसा करने से बेजान बालों में जान आ जाएगी और घने और मजबूत बाल बन जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

 

 

डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

अगर बालों में डैंड्रफ से परेशान हैं तो गुड़हल के फूल बड़े काम आ सकते हैं. आप गुड़हल के फूल को अच्छी तरह पीस कर इसमें मेहंदी का पाउडर और नींबू का रस अच्छी तरह मिला लें. अब इस पेस्ट को बालों में लगाएं और करीब एक घंटे तक रख दें. इसके बाद बालों को धो लें. सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से ड्रैंडफ की समस्या खत्म हो जाएगी.

 

 

लंबे बाल चाहिए तो गुड़हल का फूल लगाइए

अगर आपके बाल छोटे हैं और बढ़ नहीं रहे. आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हो जाएं तो आप गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आपको गुड़हल के फूल को आंवला पाउडर के साथ मिलाकर बालों में लगाना होगा. इससे बालों को पोषण मिलेगा और बालों की ग्रोथ होगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

 

 

 

अस्वीकरण: उपयोग करने से पहले अपने फैमली डॉक्टर से सलाह अवश्य ले, खबर सीजी न्यूज इसके लिए दावा नहीं करता है. हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी मोहैया करना है.

error: Content is protected !!