Janjgir Arrest : एसी और कॉपर वायर की चोरी करने वाले 3 आरोपी जांजगीर के अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार, भेजे गए जेल, FIR और प्रेस विज्ञप्ति में अलग-अलग बातें, उठे सवाल

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली पुलिस ने एसी और कॉपर वायर की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को जांजगीर के अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने सिटी कोतवाली थाने में छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ केरा रोड स्थित कार्यालय से एसी और कॉपर वायर की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की पतासाजी में जुटी हुई थी. पुलिस ने आज जांजगीर के शांतिनगर से भरत सारथी, डाईट कालोनी से गौरव उपाध्याय और नेताजी चौक के पास से आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस में इस मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी के सामान को भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

प्रेस विज्ञप्ति जारी करने पुलिस की लापरवाही, पुलिस की गम्भीरता पर सवाल ?

अर्जुन सिंह क्षत्रीय ने 8 सितंबर को एसी के आउटर मशीन और कॉपर वायर की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने भी इस मामले में 8 सितंबर को एसी के आउटर मशीन और कॉपर वायर की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन पुलिस ने आज 17 सितंबर को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है और जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि एसी और कॉपर वायर की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि साफ-साफ एसी के आउटर पार्ट्स दिख रहे हैं. इससे पता चलता है कि प्रेस विज्ञप्ति जारी करने पुलिस कितनी गम्भीर है. पुलिस, FIR में कुछ और, प्रेस विज्ञप्ति में कुछ और बातें लिख रही है. इस तरह सिटी कोतवाली पुलिस की लापरवाही सामने आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!