Janjgir News : दुर्गा विसर्जन के वक्त हसदेव घाट में PIL के डिप्टी मैनेजर की डूबने से मौत होने के बाद मौके पर तैनात हुई पुलिस, देर से अलर्ट हुई पुलिस, बचाव दल समय पर मौजूद रहता तो नहीं होती घटना, खबर सीजी न्यूज की अपील, ‘दुर्गा विसर्जन करते सतर्क रहें’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव के हसदेव घाट में दुर्गा विसर्जन के दौरान प्रकाश इंडस्ट्रीज के डिप्टी मैनेजर संजय बोन्द्रे की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई. दुर्गा विसर्जन के दौरान 4 लोग, हसदेव नदी में बह गए थे. किसी तरह 3 लोगों को बचाया गया, लेकिन पीआईएल के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई.

 



जब यह घटना हुई तो घाट पर पुलिस तैनात नहीं थी और जब डूबने से मौत की घटना हो गई, उसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और बचाव दल को मौके पर तैनात किया गया. लोगों का कहना है कि हसदेव घाट पर दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस या बचाव दल तैनात होते तो घटना नहीं होती.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

बिरगहनी के हसदेव घाट में बुधवार को दुर्गा विसर्जन होते रहा, लेकिन पुलिस मौजूद नहीं थी और ना ही सुरक्षा दल तैनात था. इस बीच दुर्गा विसर्जन के वक्त पीआईएल के डिप्टी मैनेजर की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद तमाम सवाल उठने लगे हैं.

बाद में, जब पुलिस को घटना की जानकारी हुई, उसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया. घटना के बाद पुलिस अलर्ट हुई. लोगों का कहना है कि पुलिस पहले गम्भीरता दिखाती और हसदेव घाट पर बचाव दल तैनात नहीं रहता तो घटना नहीं होती. दुर्गा विसर्जन के वक्त पीआईएल के डिप्टी मैनेजर की हसदेव नदी में डूबने से मौत होने के बाद प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!