Sakti Big Accident : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचला, अस्पताल में बच्चे की मौत, मौके पर तहसीलदार और टीआई पहुंचे, आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर के इंजन में आग लगाई, किया चक्काजाम, मौके पर तनाव

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के सेन्द्री गांव में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचल दिया है. जैजैपुर अस्पताल में बच्चे की मौत हुई है. आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है, वहीं ट्रैक्टर के इंजन को आग लगा दी है. फिलहाल, मौके पर तनाव है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सेन्द्री गांव के प्रेमलाल कोसले का 3 साल का बेटा निखिल कोसले, सड़क पार कर रहा था. इसी समय गिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने मासूम बच्चे को कुचला दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल बच्चे को जैजैपुर अस्पताल लेकर जाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम करने के साथ ही ट्रैक्टर के इंजन को आग लगा दी है. मौके पर हसौद तहसील बाबूलाल कुर्रे एवं जैजैपुर थाना प्रभारी डीआर टंडन मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!