दिवाली से पहले सरकार ने दिया संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा, सुनकर खुशी से झूम उठेंगे

जयपुर. राजस्थान सरकार ने संविदा के आधार पर रखे गए 31 हजार से अधिक ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मी व पैरा टीचर का वेतनमान संशोधित करने का फैसला किया है। इस बारे में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने इस आदेश की प्रति शेयर करते हुए ट्वीट किया,’प्रदेश के आमजन की राय से कांग्रेस का जन घोषणा पत्र बनाने का सौभाग्य मिला जिसमें हमने प्रदेश में संविदा कार्मिकों को नियमित करने का संकल्प लिया था। उसे आज प्रदेश की जवाबदेह राजस्थान सरकार ने पूरा कर दीपावली का तोहफा दिया। उसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार।’

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने आदेश की प्रति के साथ ट्वीट किया, “संविदाकर्मी ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मी एवं पैरा टीचर्स जिनकी अनुमानित संख्या 31473 है, के वेतनमान को संशोधित कर दिया है। इन्हें अब नौ साल की सेवा पर 18500 रुपये का वेतन तथा 18 साल की सेवा पर 32 हजार रुपये का वेतन मिलेगा।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!