JanjgirChampa News : वेल विशर फाउंडेशन ने शहीद रूद्र प्रताप सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

जांजगीर-चाम्पा. सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन के द्वारा सोनसरी के माटीपुत्र शहीद रुद्र प्रताप सिंह को उनके चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर नमन किया गया. वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शहीद रूद्र प्रताप सिंह चौक, एनएच 49 अकलतरा में शहीद रूद्र प्रताप के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई. रूद्र प्रताप, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नीलवाड़ा जंगल में नक्सली गतिविधियों से संबंधित कवरेज के लिए दूरदर्शन के पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान कर रहे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

उक्त कवरेज में नक्सलियों द्वारा जंगल में दूरदर्शन के पत्रकार साथियों एवं पुलिस के जवानों पर अचानक हमला कर दिया गया. दूरदर्शन के पत्रकारों को बचाते हुए शहीद रूद्र प्रताप सिंह ने अपनी शहादत दी थी. आज भी अकलतरा, नरियरा, सोनसरी समेत पूरे जिले में रूद्र प्रताप को उनकी वीरता के लिए स्मरण किया जाता है.

उक्त अवसर पर शहीद रूद्र प्रताप सिंह के पिता जवाहर सिंह, माता गिरिजा सिंह, पत्नी प्रतीक्षा सिंह, पुत्री अपराजिता सिंह (माही) एवं वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, सौरभ सिंह, परसराम गोड़, हरनारायण, सीमा यादव, पल्लवी सिंह, निकिता कश्यप व अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!