JanjgirChampa Big News : SBI में चोरी की कोशिश, नहीं तोड़ पाए लॉकर, CCTV को पहुंचाया नुकसान, डॉग स्क्वायड और FSL की टीम के साथ SDOP मौके पर पहुंचे, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के SBI में चोरी की कोशिश की गई है और लॉकर को बदमाश नहीं तोड़ पाए है. बदमाशों ने CCTV को नुकसान पहुंचाया है और 2 LED टीवी को चोरी कर ले गए है. इस मामले में पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पीछे के गेट को तोड़कर बैंक के अंदर बदमाश दाखिल हुए थे और CCTV को नुकसान पहुंचाया है. हालांकि बदमाश बैंक के लॉकर को नहीं तोड़ पाए है और बैंक के 2 LED टीवी को चोरी कर ले गये है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

फिलहाल मौके पर डॉग स्क्वायड, FSL की टीम और SDOP पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है. दूसरी ओर, पुलिस के द्वारा CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है और तफ्तीश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!