Janjgir Arrest : शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, संजय कुमार अग्रवाल ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने दुकान में था. उसी समय भरत दास महंत, अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा4 था. संजय कुमार अग्रवाल के द्वारा पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा.

संजय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 327, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इसी प्रकार शशीभूषण फुलर ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपनी दुकान को बंद कर रहा था, तभी भरतदास महंत अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था, पैसे नहीं देने पर 3 आरोपियों के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने लगा था.

शशिभूषण फुलर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 327, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

प्रकरण के आरोपी भरतदास महंत, घटना दिन से फरार था. आरोपी के घर आने की सूचना प्राप्त होने पर चांपा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय ने पेश किया गया है, जहां से भरतदास महंत को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!