UIDAI ने लॉन्च किया नया चैटबॉट ‘आधार मित्र’, Aadhaar Card से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा मिनटों में. जानिए कैसे..

नई दिल्ली. अगर आपको अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लेकर कोई सवाल या शिकायत है तो अब उसका जवाब आपको तुरंत मिलेगा. दरअसल, आधार यूजर्स की परेशानियों को दूर करने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नया चैटबॉट ‘आधार मित्र’ (Aadhaar Mitra) लॉन्च किया है. इसके जरिए यूजर्स आधार से जुड़ी अपनी शिकायतों और सवालों के जवाब पा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…

 



 

 

 

नए चैटबॉट ने आधार नामांकन/अपडेट स्थिति की जांच, आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति की ट्रैकिंग, और नामांकन केंद्र स्थान की जानकारी जैसी सुविधाओं को बढ़ाया है. निवासी अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं और बॉट का उपयोग करके उन्हें ट्रैक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

 

 

 

 

शिकायतों का होता है तुरंत समाधान
UIDAI ने अक्टूबर 2022 के महीने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा प्रकाशित रैंकिंग रिपोर्ट में सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए सभी समूह, A मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त निकायों में शीर्ष स्थान पर रहा. यह लगातार तीसरा महीना है जब UIDAI रैंकिंग में शीर्ष पर है.

 

 

 

नए सीआरएम समाधान में फोन कॉल, ईमेल, चैटबॉट, वेब पोर्टल, सोशल मीडिया, पत्र और वॉक-इन जैसे मल्टी-चैनलों का समर्थन करने की क्षमता है, जिसके माध्यम से शिकायतों को दर्ज और ट्रैक किया जा सकता है और प्रभावी ढंग से हल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ

 

 

 

इस हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं कॉल
आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान करने के लिए UDAI ने 1947 हेल्‍पलाइन नंबर की शुरुआत की है, जो 12 भाषाओं में उपलब्ध है. यहां आपकी आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान हो जाएगा. UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

 

 

 

 

यूआईडीएआई ने ट्विट कर बताया कि आधार हेल्‍पलाइन 1947 (Aadhaar helpline 1947) 12 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्‍नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उडि़या, बंगाली, असामी और उर्दू में उलब्‍ध है. यहां आपको आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान प्रदान किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ
error: Content is protected !!