JanjgirChampa News : दृष्टिबाधित शिक्षक कमलेश साहू दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के भिलौनी गांव के दृष्टिबाधित शिक्षक कमलेश साहू का विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 4 दिसम्बर को रायपुर में दृष्टिबाधित सर्वोत्तम कर्मचारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से सम्मानित होंगे. जिले से एक मात्र दिव्यांग शिक्षक का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है.

 



आपको बता दें कि भिलौनी गांव के कमलेश साहू, पामगढ़ के प्रायमरी स्कूल में शिक्षक है और सामान्य बच्चों को पढ़ाते है. शिक्षा बोर्ड उन्हें ब्रेललिपि में मुद्रित कोर्स की पुस्तकें कराता है, जिससे वे आसानी से बच्चों को पढ़ा लेते हैं और पूरी तरह दृष्टिबाधित होने के बावजूद कम्प्यूटर को अच्छी तरह से चला लेते हैं. इसके लिए उन्होंने कम्प्यूटर में खास तरह की वॉइस कमांड वाला सॉफ्टवेयर डाला है, जिसके सहारे वे बिना देखे एकदम सटीक काम कर लेते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!