JanjgirChampa Arrest : अवैध रकम के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, 9 लाख 40 हजार रुपये जब्त, अफसरों और जनप्रतिनिधियों के नाम से बने 12 रबर सील और कार भी जब्त, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने पामगढ़-खरौद की ओर से आ रही कार में पेट्रोल पंप के पास से नाकेबंदी कर आरोपी युवक सम्राट दिवाकर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 9 लाख 40 हजार, 12 रबर सील और कार को जब्त किया है. जब्त सील अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के नाम से मिले हैं, जिसे आरोपी युवक ने अवैध रूप से रखा था. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 41 (1 – 4), 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद कार CG 12 AR 6374 में भारी मात्रा में अवैध नगदी रकम लेकर पामगढ़-खरौद की ओर से शिवरीनारायण की ओर लेकर आ रहा है. इस पर पुलिस ने घेराबन्दी कर कार का रुकवाया और पूछने पर उसने अपना नाम सम्राट दिवाकर निवासी सेमीपाली गांव, थाना उरगा जिला कोरबा का रहने वाला बताया कार की तलाशी लेने पर एक काले रंग की पॉलीथिन में 9 लाख 40 हजार रुपए नगदी रकम एवं बैग में 12 नग सील, एक स्टाम्प पैड मिला, जिसके बाद पुलिस ने चोरी की रकम होने के संदेह पर जब्त किया है. जब्त सील अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के नाम पर बने हैं. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी युवक सम्राट दिवाकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!