JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 20 लीटर महुआ शराब जब्त, पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा से घर में भारी मात्रा में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी युवक रोहित बंजारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पूर्व में भी शिवरीनारायण थाना में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि तुस्मा के रहने वाले रोहित बंजारे अपने घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है, जिस पर शिवरीनारायण पुलिस ने घेराबन्दी कर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित बंजारे के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी युवक रोहित बंजारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!