Janjgir News : SDM और तहसीलदार ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाइवा को पकड़ा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर एसडीएम कमलेश नन्दिनी साहू और तहसीलदार पवन कोसमा ने गौद, अमोदा गांव में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा को पकड़ा. इसके बाद प्रकरण बनाकर कार्रवाई करने दोनों वाहनों को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है. खनिज विभाग के द्वारा वाहन मालिकों से खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति जताया आभार राजेश्री महन्त ने, बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय स्वीकृत श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में...

इधर, जिले में रेत का अवैध परिवहन जारी है और अधिकारियों के द्वारा लगातार कार्रवाई नहीं करने से रेत का परिवहन धड़ल्ले से चलते रहता है. अधिकारी, कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता निभाते हैं, जिसकी वजह से खनिज का अवैध परिवहन नहीं रुक रहा है और शासन को रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 66 इंजीनियरों का तबादला, देखिए पूरी सूची... जानिए... किसे, कहां भेजा गया...
error: Content is protected !!