JanjgirChampa Death : सीढ़ी में मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंचे छग शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष और DSP, बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची थी, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में सीढ़ी में मृत अवस्था में युवक विकास पटेल की लाश मिली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. मामले में शिवरीनारायण ने पंचनामा कार्रवाई की है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा कि आखिर युवक की मौत किस वजह से हुई है ?

 



मिली जानकारी के अनुसार, धरदेई गांव के विनोद पटेल ने बताया कि उसका भतीजा विकास पटेल की लाश घर की सीढ़ी में मृत हालात में मिली है. वह अपने घर में अकेले रहता था. घटना की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

बिलासपुर से पहुंची FSL की टीम ने घटनास्थल और शव का निरीक्षण किया है. मौके पर छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल और DSP निकोलस खलखो भी पहुंचे थे. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!