JanjgirChampa Arrest : 28 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी को भेजा गया जेल, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने पिहरीद गांव में 28 महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 



सक्ती एसपी एमआर आहिरे के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के निर्देश दिया गया है. इसी के तहत मालखरौदा पुलिस शराब की रेड कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी.

तभी पिहरीद गांव के बिजली ऑफिस एवं नहर पार कलमी रोड के पास 18 लीटर महुआ शराब के संपत लाल निराला एवं 10 लीटर महुआ शराब के साथ हरिशंकर डहरिया को पुलिस ने पकड़ा. दोनों आरोपी पिहरीद गांव के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 (2) के तहत कार्रवाई की है और दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!