2023 में होगा साउथ और बॉलीवुड के बीच सबसे बड़ा मुकाबला, आमने-सामने होंगे विक्रम और रणवीर सिंह; नोट कर लें डेट

नई दिल्ली. नए साल की शुरुआत हो चुकी है और हम 2023 में एंट्री मार चुके हैं. ऐसे में फिल्मी दुनिया के सितारे भी नए जोश के साथ नए साल में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, हालांकि पिछला साल बॉलीवुड के लिहाज से अच्छा नहीं रहा, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई सारी फिल्में फ्लॉप हुईं. वहीं, दूसरी ओर साउथ की फिल्मों ने पिछले साल धमाल मचा दिया.

 



‘आरआरआर’, ‘पुष्पा’, ‘केजीएफ 2’ और ‘कांतारा’ के सामने बॉलीवुड की एक फिल्म टिक नहीं पाई और नतीजा ये हुआ कि पूरे साल साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर हावी रही. अब नए साल की शुरुआत हो चुकी है और साथ के साथ-साथ बॉलीवुड की कई सारी बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने को भी तैयार हैं. इस बात की जानकारी फइल्म तरण आदर्श मे एक ट्वीट के जरिए हाल ही में दी थी. ऐसे में इस साल का अप्रैल महीना बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के लिए बहुत बड़ा महीना साबित होने वाला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इस साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दो बड़े-बड़े बजट वाली बॉलीवुड और साउथ की फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)’ और मणि रत्नम (ManiRatnam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2(Ponniyin Selvan 2)’ आप में भिड़ने वाली है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आने वाले हैं, तो वहीं फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में साउथ के दिग्गज अभिनेता विक्रम (Vikram) में नजर आने वाले हैं. ऐसे में, ये देखना काफी रोचक होगा कि इस मुकाबले में किसकी जीत होगी. वैसे देखा जाए तो रणवीर की पिछली दो फिल्में ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी, जबकि विक्रम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का जलवा देखने को मिला था और दर्शकों इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में यह कह पाना बहुत मुश्किल होगा कि इस बार किसका बोलबाला रहेगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!