JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी व्यक्ति शनिदास को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, पॉक्सो एक्ट 04, 06 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बहन दुकान जा रही हूं, कहकर घर से निकली थी, जो घर वापस नहीं आई है, जिसकी आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला. किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की खोजबीन की. इस दौरान शनि दास के कब्जे से नाबालिग लड़की को सेमरा गांव से बरामद किया गया है.

नवागढ़ पुलिस ने सेमरा गांव से आरोपी शनिदास को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. को जारी किया नोटिस, अनियमितताएं पाए जाने पर 15 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश...

Related posts:

error: Content is protected !!