JanjgirChampa No Arrest : NSUI का तत्कालीन जिलाध्यक्ष अंकित सिंह 5 माह से फरार, पुलिस नहीं कर सकी है गिरफ्तारी, नाबालिग से छेड़छाड़ का है आरोप, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. NSUI के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अंकित सिंह की 5 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने अकलतरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी अंकित सिंह फरार है. एसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि जिले में कई जगहों पर दबिश दी गई है, वहीं रायपुर और कोरबा में टीम ने तलाश की है, लेकिन आरोपी अंकित सिंह पकड़ में नहीं आ सका है. उसकी चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की के लिए उदघोषणा लेकर न्यायालय में कार्रवाई कराई जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद 20 अगस्त को अकलतरा पुलिस ने आईपीसी की धारा धारा 354 घ, 506, 341 के तहत जुर्म दर्ज किया था. बाद में, अकलतरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत जुर्म दर्ज किया था. एफआईआर के बाद आरोपी अंकित सिंह फरार है, जिसकी तलाश करने का दावा पुलिस कर रही है. फिलहाल, पुलिस के लंबे हाथ से आरोपी अंकित सिंह दूर है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!