Chhattisgarh Elephant Update : हाथी के दल का डेरा अभी भी कटघोरा रेंज में, रोज जगह बदल रहा है हाथी का दल, 4 जिलों की सरहद पार कर अभी है कोरबा जिले में, विस्तार से पढ़िए…

रायपुर. रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके के जंगल से निकला 11 हाथियों के दल ने 4 जिलों की सरहद को पार करके अब कोरबा जिले में डेरा डाल रखा है. हालांकि, हाथी का दल रोज जगह बदल रहा है. अभी कटघोरा रेंज के नवापारा गांव में है. हाथी की धमक के बाद आसपास के गांवों में दहशत है. दूसरी ओर, वन विभाग का अमला अलर्ट है और हाथी के दल पर उनकी लगातार निगरानी बनी हुई है, वहीं क्षेत्र में हाथी के विचरण को लेकर मुनादी कराई गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Janjgir : हाथियों के दल ने मचाया जमकर उत्पात, फसल को किया नुकसान, अकलतरा क्षेत्र के किसानों के सिर पर मुसीबत, देखिए VIDEO…

आपको बता दें, हाथी के दल ने 7 दोनों में डेढ़ किमी का सफर तय किया है और हाथी की हलचल से सक्ती जिले में 1 शख्स और जांजगीर-चाम्पा जिले में 1 शख्स की मौत, हाथी के हमले से हो चुकी है. दूसरी ओर, हाथी के विचरण से सक्ती और जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों को फसल चौपट होने से किसानों को नुकसान हुआ है. फिलहाल, किसानों ने मुआवजे की मांग सरकार से की है. अब देखना होगा कि किसानों के दर्द पर वन विभाग, कब तक मुआवजे का मरहम लगा पाता है ?

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!