JanjgirChampa Big Update : हाथी के हमले से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला, हाथी देखने गया था अकलतरा का युवक

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पकरिया गांव में 11 हाथी के दल की धमक के बाद लोगों में जमकर दहशत थी, लेकिन हाथी देखने गया एक युवक छोटे जंगल के भीतर चला गया था, जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया था. हमले के बाद युवक को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी. डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथी के हमले से युवक की मौत होने की पुष्टि की है.

 



Janjgir : हाथियों के दल ने मचाया जमकर उत्पात, फसल को किया नुकसान, अकलतरा क्षेत्र के किसानों के सिर पर मुसीबत, देखिए VIDEO…

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : रामचरित मानस की सुरों में गूंजती रही पं. सुशील शुक्ला की स्मृतियां, जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह यादव के रामायण भजनों से भाविभोर हुए श्रोता, दसवीं पुण्यतिथि पर मानस मंडली हुई सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा जिले में 3 दिन और उससे पहले सक्ती जिले में 2 दिन, हाथी के दल का विचरण हुआ. इसी दौरान हाथी का दल जब अकलतरा क्षेत्र के पकरिया गांव पहुंचा था तो छोटे जंगल में अकलतरा के अंबेडकर चौक के रहने वाले विजय भारद्वाज भी हाथी देखने पहुंचा था. यहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. परिजन के मुताबिक, मौत के पहले अस्पताल में उसने हाथी के द्वारा हमला करने की जानकारी दी थी. डॉक्टर ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है कि युवक विजय भारद्वाज की मौत, हाथी के हमले से हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 5 TI और 1 SI के तबादले, SP ने आदेश जारी किया...

इधर, डीएफओ दिनेश पटेल का कहना है कि विभाग को अभी पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है. जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा ने छग में मोर्चा संगठन के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!