Champa Fraud Arrest : धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जहां नौकरी करता था, उसे ही चूना लगाया, अब पहुंचा सलाखों के पीछे, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने बैंक खाते में 1 लाख 30 हजार 406 रूपये को जमा नहीं कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



Sakti News : …जब बाइक से निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर, फिर… देखिए VIDEO…

दरअसल, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक महेंद्र कुमार जैन ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि झरना गांव निवासी धीरेंद्र सिंह कंवर, रिलेशनशिप आफिसर के पद पर पदस्थ है, जो ग्राहकों को लोन वितरण करता है और किस्तों को ग्राहकों के घर से एकत्रित करता था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

फिर कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा करता था, तभी विभागीय जांच में पाया गया कि धीरेंद्र सिंह कंवर 57 ग्राहकों से 2 लाख 5 हजार 304 रुपए को बरामद करके कंपनी के बैंक अकाउंट में सिर्फ 74 हजार 898 रुपए जमा किया और बाकी रकम 1 लाख 30 हजार 406 रुपए को जमा नहीं किया.

महेंद्र कुमार जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र सिंह कंवर के खिलाफ IPC की धारा 409 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

मामले की गंभीरता को ध्यान रखते हुए आरोपी झरना गांव निवासी धीरेंद्र सिंह कंवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!