JangirChampa Suicide : महिला ने किया कीटनाशक जहर का सेवन, जांजगीर के जिला अस्पताल के डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जांजगीर-चाम्पा. महिला ने कीटनाशक जहर का सेवन किया था. घटना के बाद उसे चाम्पा अस्पताल से जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया था. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. मृतिका महिला बृहस्पति गोंड़, बम्हनीडीह ब्लॉक के दारंग गांव की रहने वाली थी. महिला 3 महीनों से बीमार थी, जिसकी वजह से उसने जहर का सेवन किया था.

 



दरअसल, दारंग गांव की बृहस्पति गोंड़ ने घर में रखे जहर का सेवन कर लिया. इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे लेकर चाम्पा के बीडीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था. यहां जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. महिला को बच्चा दानी में परेशानी थी और इसके चलते उसके पेट में दर्द होता था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

पिछले 3 महीनों से महिला का इलाज चल रहा था और इसी के चलते जहर का सेवन करने की बात सामने आई है. फिलहाल, पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट हो सकेगा. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!